WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Assistant Loco Pilot Vacancy 2024: रेल्वे भर्ती बोर्ड ने निकाली एएलपी और टेक्निशियन के 5696 पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवा ऐसे करें अप्लाई

Assistant Loco Pilot Vacancy 2024: भारत सरकार के रेलवे भर्ती बोर्ड RRB, रेल मंत्रालय द्वारा हाल ही में नयी भर्ती अधिसूचना जारी की गई है। यह भर्ती रेल्वे में एएलपी और टेक्निशियन के रिक्त पदों को भरने के लिए जारी की गई है। असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए 20 जनवरी 2024 को अधिसूचना वेबसाइट पर जारी की गई है। रेल्वे भर्ती बोर्ड द्वारा लोको पायलट के 5696 पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

लोको पायलट के इन पदों में और बढ़ोतरी भी की जा सकती है। 20 जनवरी 2024 से रेल्वे ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। एप्लिकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

Assistant Loco Pilot Vacancy 2024
Assistant Loco Pilot Vacancy 2024

असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2024 पद विवरण

आरआरबी रेलवे रिक्वायरमेंट बोर्ड द्वारा रेलवे लोको पायलट के लिए 5696 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। आरआरबी रेलवे लोको पायलट भर्ती भारतीय रेलवे के लगभग 21 जोन के लिए आयोजित की जा रही है।

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2024 नोटिफिकेशन

आवेदन करने के लिए पात्रता प्राप्त उम्मीदवार रेल्वे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल साइट recruitmentrrb.in पर जाकर सम्पूर्ण जानकारी और दस्तावेज अंतिम तिथि से पहले सबमिट कर सकते हैं। आरआरबी एएलपी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता केवल दसवीं उत्तीर्ण रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार लोको पायलट भर्ती की लास्ट डेट 19 फरवरी 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं। 10वीं पास रेल्वे सरकारी वैकेंसी में देश के किसी भी राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। केवल उनके पास इस भर्ती से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।

असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2024 में आवेदन के लिए शुल्क

रेलवे एएलपी भर्ती में आवेदन के लिए जनरल ओबीसी ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपये और एससी एसटी पीडब्ल्यूबीडी ईबीसी एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क है। एप्लिकेशन फीस का भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2024 में आवेदन की तिथियां

रेलवे मंत्रालय द्वारा रेलवे लोको पायलट के लिए आधिकारिक अधिसूचना 20 जनवरी 2024 को जारी की गई थी। एएलपी भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भी 20 जनवरी से शुरू कर दिए गए हैं। योग्य उम्मीदवार आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आयु सीमा

रेलवे लोको पायलट भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने हेतु उम्र 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 1 जुलाई 2023 को आधार मानकर आयु सीमा की गणना की जाएगी। सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में विशेष छूट दी गई है। एएलपी के लिए आयु छूट के बारे में अधिक जानकारी हेतु उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देखनी चाहिए।

असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

सम्बन्धित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा के साथ मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं पास अभ्यर्थी आरआरबी एएलपी भर्ती के लिए पात्र होंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

असिस्टेंट लोको पायलट वैकेंसी 2024 में आवेदन के लिए आवश्यक डॉक्युमेंट्स

आरआरबी एएलपी ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरने के लिए कक्षा 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, आईटीआई डिप्लोमा, पासपोर्ट साइज की फोटो, मोबाइल नंबर, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र और ईमेल होने आवश्यक है।

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2024 के लिए सिलेबस और एक्जाम पैटर्न

Paper-I

  • रेलवे लोको पायलट एक्जाम ऑनलाइन कम्प्युटर आधारित होंगे।
  • दो पेपर Tear-I और Tear-II के लिए परीक्षा कराई जाएगी।
  • इस परीक्षा में 75 अंकों के 75 सवाल आयेंगे।
  • पेपर करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • परीक्षा में सामान्य जागरूकता, गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता, करंट अफेयर्स विषय शामिल है।
  • गलत उत्तर करने पर 0.33 अंक काटे जाएंगे।

Paper-II

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
  • रेलवे अस्सिटेंट लोको पायलट भर्ती के दूसरे पेपर में 100 अंकों के 100 सवाल आयेंगे।
  • परीक्षा के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। इस पेपर के Part – A में करंट अफेयर्स, सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य जागरूकता और रीजनिंग विषय शामिल हैं।
  • Part – B के लिए संबंधित ट्रेड से 75 अंकों के 75 सवाल आयेंगे।
  • गलत उत्तर करने की स्थिति में 0.33 अंक काटे जाएंगे।

रेलवे अस्सिटेंट लोको पायलट भर्ती 2024 के लिए सलेक्शन प्रॉसेस

रेलवे लोको पायलट रिक्वायरमेंट के लिए आवेदकों का चयन ऑनलाइन कम्प्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

रेलवे अस्सिटेंट लोको पायलट सैलरी

रेलवे लोको पायलट भर्ती 2024 में अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 19900 रुपये से 63200 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

How To Apply For Assistant Loco Pilot Vacancy 2024

इंडियन रेल्वे अस्सिटेंट लोको पायलट भर्ती में आवेदन करने का ऑनलाइन प्रॉसेस यहां देखें-

  • सर्वप्रथम एएलपी भर्ती में आवेदन के लिए अप्लाई लिंक indianrailways.gov.in पर क्लिक करें।
  • इस पर क्लिक करने के बाद भर्ती से जुड़ा एप्लिकेशन फॉर्म खुलेगा।
  • इसमे आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक बिना गलती के दर्ज करें।
  • फिर शैक्षणिक योग्यता के अंतर्गत आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो और आपके हस्ताक्षर भी अपलोड करें।
  • आवश्यक दस्तावेज और डिटेल्स फिल करने के बाद केटेगरी सलेक्ट करें फिर ऑनलाइन आवेदन शुल्क का पेमेंट करें।
  • इतना करने के बाद Submit पर टैब करके आवेदन पत्र को सबमिट कर दें।
  • कुछ इस प्रकार से दिए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से रेल्वे पायलट भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Assistant Loco Pilot Vacancy 2024 Online Apply Link

आरआरबी एएलपी अधिसूचना – यहाँ देखें 

आरआरबी एएलपी आवेदन लिंक  – यहाँ देखें 

आधिकारिक वेबसाइट  – यहाँ देखें 

Leave a Comment